जेएनवीयू में प्रमोट विद्यार्थी 30 सितंबर तक ले पाएंगे प्रवेश

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ने स्नातक व स्नातकोत्तर में प्रमोट किए गए विद्यार्थियों को 30 सितंबर तक प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि दी है। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया बंद करके अक्टूबर में कक्षाएं संचालित करने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी और बीकॉम के प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उनकी अगली कक्षा में प्रमोट करके परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। विवि ने एमए, एमकॉम, एमएससी, एलएलबी और एलएलएम के प्रथम और द्वितीय वर्ष में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट किया है। ये सभी विद्यार्थी 30 सितंबर तक विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया कमला नेहरू महिला महाविद्यालय, सायंकालीन अध्ययन संस्थान सहित विवि से संबंधित अन्य पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत प्रमोट विद्यार्थियों के लिए भी लागू होगी। गौरतलब है कि स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। जेएनवीयू के पुराना परिसर, नया परिसर और कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में प्रथम वर्ष की अस्थाई सूची में आवेदन पत्र की जांच और दस्तावेज जमा कराने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 29 सितंबर रखी गई है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button