पंचायतीराज चुनाव में एक लाख 64 हजार 268 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे
सेवा भारती समाचार
पाली। जिले में रायपुर व रानी में पंच व सरपंच के लिए होने वाले पंचायतीराज आम चुनाव में एक लाख 64 हजार 268 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंश दीप ने बताया कि दोनों पंचायत समितियों की 41 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 83 हजार 924 पुरूष एवं 80 हजार 343 महिला एवं एक अन्य मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेगे। रायपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अमरपुरा में 1356 पुरूष व 1289 महिला मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसी प्रकार बाबरा में 1804 पुरूष व 1741 महिला, बंगड़ी में 1520 पुरूष व 1458 महिला, बांसिया में 1272 पुरूष व 1284 महिला, बर में 3023 पुरूष व 2885 महिला, बिराटिया कलां में 1467 पुरूष व 1365 महिला, बिराटिया खुर्द में 1929 पुरूष व 1881 महिला, बुटिवास में 1768 पुरूष व 1558 महिला, चांग में 2916 पुरूष व 2855 महिला, चिताड़ में 2324 पुरूष व 2129 महिला, देवगढ़ में 1087 पुरूष व 970 महिला, देवलीकलां में 2689 पुरूष व 2756 महिला, दीपावास में 1549 पुरूष व 1487 महिला, गिरी में 2493 पुरूष व 2192 महिला, हाजीवास में 1585 पुरूष व 1467 महिला, झाला की चैकी में 1608 पुरूष व 1481 महिला, झुंठा में 2304 पुरूष व 2249 महिला, कालबकल्ला में 1194 पुरूष व 1137 महिला, कलालिया में 1856 पुरूष व 1765 महिला, काणुजा में 1764 पुरूष व 1668 महिला, कोट किराणा में 1925 पुरूष व 1927 महिला, कुशालपुरा में 3238 पुरूष व 3397 महिला, लिलाम्बा में 2303 पुरूष व 2284 महिला, मेघदडा में 1716 पुरूष व 1605 महिला, मेशिया में 1656 पुरूष व 1547 महिला, मोहरा कलां में 1941 पुरूष व 1863 महिला, नानणा में 2324 पुरूष, 2176 महिला व एक अन्य, निम्बेडा कलां में 1691 पुरूष व 1691 महिला, पाटन में 1685 पुरूष व 1588 महिला, पचानपुरा में 1771 पुरूष व 1666 महिला, पिपलिया कलां में 2571 पुरूष व 2527 महिला, प्रतापगढ़ में 1977 पुरूष व 1863 महिला, रातड़िया में 1572 पुरूष व 1480 महिला, रायपुर में 6267 पुरूष व 6059 महिला, रामपुरा कलां में 1809 पुरूष व 1815 महिला, रावणिया में 1227 पुरूष व 1146 महिला, रेलडा में 1386 पुरूष व 1270 महिला, सबलपुरा में 1903 पुरूष व 1806 महिला, सेंदड़ा में 3145 पुरूष व 3184 महिला, सुमेल में 1871 पुरूष व 1688 महिला तथा रानी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पिलोवनी में 2338 पुरूष व 2144 महिला मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।