भारत विकास परिषद ने किया सेवा कार्य
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा द्वारा महात्मा गांधी अस्पताल में कोरोना पीडि़त मरीजों के उपयोग के लिए एक लीटर पानी की बोतलों से भरे सौ कार्टन भेंट किए गए। परिषद अध्यक्ष डॉ. प्रभात माथुर और सचिव सुरेशचन्द्र भूतड़ा ने बताया कि कोरोना वायरस से पीडि़त मरीजों को भोजन के साथ शुद्ध और स्वच्छ जल उप्लब्ध हो इसी उद्देश्य को लेकर ड्रिंकिंग वाटर की 1200 बोतल पैकेज्ड बोतल महात्मा गांधी अस्पताल की किचन में सौंपी गई। इस दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजश्री बेहरा, आरएएस विकास राजपुरोहित उपस्थित रहे तथा परिषद से डॉ. प्रभात माथुर, सुरेश चन्द्र भूतड़ा और ज्योति प्रकाश अरोड़ा ने अपनी भागीदारी निभाई। जिला परिषद से विकास राजपुरोहित ने भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा का आभार जताया और भविष्य में भी परिषद को सेवा कार्य करते रहने और कोरोना पीडि़तों की सहायता करने के लिये प्रेरित किया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजश्री ने परिषद अधिकारियों को धन्यवाद ज्यापित किया।