भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मोदी का जन्मदिन मनाएगी

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। भाजपा जोधपुर शहर द्वारा रविवार को आयोजित संगठनात्मक वर्चुअल बैठक जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी की अध्यक्षता मे आयोजित हुई। संगठनात्मक संरचना व सेवा सप्ताह को लेकर संभाग स्तर पर आयोजित इस रैली में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने संबोधित किया।
शेखावत कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश उत्तरोतर विकास कर रहा हैं। हॉल ही में जी-20 देशों की मीटिंग में सभी देशों के राष्ट्रध्यक्ष ने कोरोना महामारी में भारत की सूझबूझ व कार्ययोजना की तारीफ की। नई शिक्षा को भारत के उज्ज्वल भविष्य की नीति बताया। साथ ही जोधपुर लिफ्ट कैनाल फेज 3 की योजना को पूरा करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर भाजपा संभाग प्रभारी व प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम के वक्ता के रूप में संबोधित किया व संगठन संरचना व 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक के सेवा सप्ताह पर विस्तार से चर्चा की। संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणडिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवा भावना से आम जनता पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। राजनीतिक कार्यकर्ता होने के साथ ही सामाजिक प्रहरी बन कर कार्य किया। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत संभाग प्रभारी व भाजपा प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद मेहता, विधायक व जिला प्रभारी वासुदेव देवनानी व पूर्व राज्य सभा सांसद नारायण पंचारिया, पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई ने कोरोना काल मे संगठनात्मक कार्यों पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी नगर निगम चुनाव में जोधपुर के दोनों भागों से पार्टी का बोर्ड बनाने हेतु अपनी कमर अभी से कस ले। उन्होंने कहा कि भाजपा शहर पदाधिकारिओ, मण्डलों व मोर्चों के कार्यकर्ताओं को कोरोना काल में किए गए सेवा कार्य, आगामी दिनों मे होने वाले नगर निगम के चुनाव व राज्य सरकार की विफलता, केन्द्र सरकार द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को जनता के सामने ले जाना एवं निगम का बोर्ड भाजपा का बने ऐसी कार्य योजना अभी से बनाए। इस की विस्तृत चर्चा की गई। विधायक एवं जिला प्रभारी वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वे जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। सेवा सप्ताह की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आगामी सेवा सप्ताह के दौरान 20 सितंबर तक विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी, प्रदेश महिला मोर्चा पदाधिकारी सोनिया रामचंदानी, अतुल भंसाली, जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा, राजेंद्र पालीवाल, चैन सिंह इंदा, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया, अशोक व्यास, अचल सिंह मेड़तिया, शिव कुमार सोनी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शशिप्रकाश प्रजापत व महामंत्री मदन बोराणा,गजेंद्र मेवाड़ा,युवा मोर्चाध्यक्ष महेन्द्र तवर, भुपेंद्रराज सिघवी, नवीन वैष्णव, ललित पारवानी, शामसुन्दर गौड, विकास चांडा,अलका थामत,मधुबाला दवे, राजेन्द्र बोहरा,कमलेश गोयल सहित सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष एवम मोर्चा अध्यक्ष ने भाग लिया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button