मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन की जिला कार्यकारिणी का बैठक में विस्तार किया गया। बैठक में संगठन को एकजुट व मजबूत करने का निर्णय किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील भाटी व प्रदेश विधि सलाहकार एडवोकेट एसके मारू ने बताया कि बैठक में अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान भी किया गया। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। उन्होंने बताया कि जिला उपाध्यक्ष के पद पर प्रेम मेहरा और कैलाश सरगरा को सचिव पद पर नियुक्त किया गया। संगठन के सभी पदाधिकारियों द्वारा बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान जिला महासचिव सुनील जांगिड़, मीडिया सचिव ओमाराम मेहरा, जिला सह-सचिव ललित किशोर भील, जिला सचिव सुरेंद्र सरगरा, सहसचिव विक्रम तंवर, जिला सचिव किशन कायत, पूरण मेघवाल, संपत सरगरा, श्याम दिवराया, राकेश सरगरा, नरेश सरगरा सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।