सोशल मीडिया पर भाजपा ने कांग्रेस सरकार को घेरा
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ फेसबुक के माध्यम से हल्ला बोल कार्यक्रम चलाया गया। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि बढ़ी बिजली दरों, कोरोना कु-प्रबंधन, किसान कर्जमाफी, बेरोजगारी भत्ताा, लम्बित भर्तियां, बढ़ते अपराध, टिड्डी हमले से फसलों को हुए नुकसान सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत एवं कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी को सोशल मीडिया एवं स्थानीय स्तर पर रखा गया जिसमें भाजपा ग्रंथालय निर्माण प्रकल्प के प्रदेश प्रमुख राजेन्द्र बोराणा, भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र बोहरा, डा. संगीता सोलंकी, जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खींची, पूर्व जिला मंत्री आरिफ नागौरी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रिदेश भण्डारी, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र छंगाणी, पूर्व पार्षद जयप्रकाश राखेचा, सुरेश जोशी, डा. नीलम मुंदड़ा, पूर्व मण्डल महामंत्री नटवर व्यास, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र घाटीवाला, प्रताप नगर मण्डल महामंत्री मनोज थानवी, एडवोकेट नन्दकिशोर मेहता, पूर्व आईटी सेल अनुराग भण्डारी सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने जालोरी गेट चौराहे पर राह चलते आमजन से वर्तमान गहलोत सरकार व कांग्रेस पार्टी की वादा खिलाफी नीति को उजागर किया। इस दौरान आमजन द्वारा कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफ भारी गुस्सा देखा गया और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने की मांग की। इसी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस को घेरा। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किसानों की कर्ज माफी को लेकर वादा किया था लेकिन वो आज दिन तक पूरा नहीं किया गया। कांग्रेस सरकार ने इस कोरोना के कालखण्ड में सबसे ज्यादा मार किसी को पड़ी है तो राजस्थान के 1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा उन उपभोक्ताओं पर पड़ी है, जिसमें किसान भी शामिल है, जिसमें व्यापारी भी शामिल है, जिसमें दुकानदार भी शामिल हैं। एक ऐसी मार जिससे उभर नहीं पा रहे। उसमें 1 करोड़ 13 लाख उपभोक्ताओं पर 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की और 70 पैसे प्रति यूनिट बिजली की दरों में बढ़ोतरी हुई, 1400 करोड़ रूपये का अतिरिक्त भार ये घरेलू उपभोक्ताओं पर डाला है।