मेहता ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से लिया आशीर्वाद
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के आवास पर जाकर उनसे शिष्ठाचार भेंट की और आशीर्वाद लिया।
भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष मेहता ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व यूआईटी चेयरमैन दामोदर बंग, पूर्व महापौर डॉ खेतलखानी, पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई, राज्यसभा के पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, सूरसागर विधायक सूर्यकान्ता व्यास, पूर्व विधायक कैलाश भंसाली, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, पूर्व उपमहापौर देवेन्द्र सालेचा, खाद बीज निगम आयोग के पूर्व अध्यक्ष शम्भु सिंह खेतासर से संगठन की मजबूती के विषय में चर्चा की।