स्नेहलता पुरोहित को सेवानिवृति पर दी विदाई
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन के मण्डल कार्यालय में सहायक मण्डल सचिव स्नेहलता पुरोहित का सेवानिवृति समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें सर्वप्रथम मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार व मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास द्वारा माला व मेमोरेंडम देकर सेवानिवृत होने पर स्वागत किया। साथ ही सभी शाखा पदाधिकारियों द्वारा हाथों में पुष्प देकर स्वागत किया गया। मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार ने सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि स्नेहलता पुरोहित प्रारम्भ से संगठन से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है और इनके सेवानिवृत हो जाने पर संगठन की गतिविधियों पर कुुछ प्रभाव पड़ेगा। सेवानिवृत समारोह में रामनिवास चौधरी, जसबीर सिंह चौधरी, बजरंग सिंह राठौड़, सुनील टाक, बन्ने सिंह, राजेश शर्मा, ज्योतिप्रकाश माथुर, हेमन्त शर्मा, मनोज शर्मा, कमलेश पुरोहित, परमानन्द गुर्जर, आशा खीची, अरूण बिस्सा, अन्जुमन पठान, कौशल कुमार, जितेन्द्र गुर्जर, कैलाशचन्द्र पुरोहित, जगदीश शर्मा, रविन्द्र प्रजापत, रमेश सोलंकी, निम्बाराम, महेश कुमार शर्मा, विक्रम सिंह गौड़, सलीमुदीन, दिनेश धायल सहित सोशियल डिस्टेन्स के साथ सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुए।