जेडीए दस्ते ने की विभिन्न स्थानों पर निषेधाज्ञा कार्यवाही

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त मेघराज सिंह रतनु के निर्देशानुसार अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा ग्राम आंगणवा, ग्राम कुड़ी भगतासानी एवं राधाकृष्ण विहार में अनाधिकृत, अवैध निर्माण एवं खनन तथा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गयी। प्राधिकरण आयुक्त के निर्देशानुसार समस्त जोन उपायुक्तों द्वारा अपने जोन में अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों पर निरन्तर सख्त कार्यवाही की जा रही है। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान ने बताया कि ग्राम कुड़ी भगतासनी के खसरा संख्या 287, 287/350 व 288 स्थित संत खेतेश्वर नगर के मध्य गोलनुमा पाके के चारों तरफ ओपन लैण्ड पर 5 फीट ऊंचाई व लगभग 50 गुणा 90 फीट पर चारदीवरी का निर्माण, 1050 वर्गगज में मकान निर्माण तथा 1050 वर्गगज में चार दीवारी का निर्माण जैसे विभिन्न अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण किए हुए थे। दस्ते द्वारा अतिक्रमियों को सख्त हिदायत दी गई कि ओपन लैण्ड पर किसी प्रकार का अवैध निर्माण व अतिक्रमण नहीं करें। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन ने बताया कि मौका निरीक्षण के दौरान ग्राम आंगणवा, डीपीएस स्कूल के सामने, लीलपा पहाड़ी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पहाड़ी को काटकर पत्थरों का अवैध खनन किया हुआ पाया गया। वक्त मौका निरीक्षण मौके पर कोई व्यक्ति अथवा मजदूर नहीं थे दस्ते द्वारा अवैध खनन स्थल से विभिन्न औजारों को जब्त किया गया। जेडीए दस्ते द्वारा राधाकृष्ण विहार, प्लॉट नम्बर 62 के आगे सडक़ भाग में सडक़ के मध्य दोनों तरफ अवैध रूप से अवरोधक बनाकर आवागमन में बाधा उत्पन्न किया हुआ था। दस्ते द्वारा मौके पर उक्त अवरोधकों को ध्वस्त कर हटाते हुए आवागमन सुचारू किया गया तथा स्थानीय निवासियों को सख्त हिदायत दी गई कि सडक़ भाग में किसी प्रकार का अवैध निर्माण, अतिक्रमण अथवा अवरोधकों का निर्माण नहीं करें। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत, प्रवर्तन निरीक्षक उत्तर अनिल शर्मा, पटवारी धमेन्द्र सिंह, अभिषेक माथुर, कनिष्ठ अभियन्ता दक्षिण प्रदीप हुड्डा सहित प्राधिकरण दस्ता मौजूद रहा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button