सैकड़ों लोगों ने देखी कोरोना बचाव जागरूकता प्रदर्शनी

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। कोविड-19 जागरूकता अभियान के तहत सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय जोधपुर द्वारा सूचना केन्द्र मिनी ऑडिटोरियम में कोरोना बचाव जागरूकता प्रदर्शनी का जिले के समाजसेवियों, सरकारी कार्मिकों, गणमान्य नागरिकों, विद्यार्थियों ने अवलोकन किया व विस्तार से जानकारी पायी। प्रदर्शनी को कोरोना जागरूकता की दिशा में सही समय पर सही कदम बताया और इस दिशा में लोक जागरूकता संचार में अधिकाधिक भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। सभी ने प्रदर्शनी के संदेश 2 गज दूरी, मास्क लगाने, सर्वाजनिक स्थान पर न थूकने, बार बार हाथ धोने का संकल्प लिया। सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी साक्षी पुरोहित ने बताया कि प्रदर्शनी में 34 बोर्ड पर कोरोना से बचने के लिए अनिवार्य सावधानियंा, मानवता का धर्म निभायेंगे हर गरीब तक खाना पहुंचायेंगे, कोरोना महामारी के चलते होम क्वारंटाइन निर्देशों का उल्लंघन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, निराश्रितों का भी सहारा बने, महामारी के चलते घबराए नहीं, महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिक बंधुओं को रोजगार के लिए अभियान, मूक पशु-पक्षियों में भी जीवन है इन्हें बचाए सहित शहर विधायक मनीषा पंवार, लूणी विधायक महेन्द्रसिंह विश्नोई, ओसियंा विधायक दिव्या मदेरणा, शेरगढ विधायक मीना कंवर, लोहावट विधायक किसनाराम विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा कोविड-19 के तहत किए गए जागरूकता कार्यो को फलैक्स बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में जिले में कोरोना रोकथाम के तहत हुए कार्यो को भी चित्रों के माध्यम से बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी आमजन के लिए 31 जुलाई तक प्रात: 11 से सायं 6 बजे अवलोकन के लिए खुली रहेगी।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button