सीए स्टूडेंट के लिए जीएसटी पर वेबिनार आयोजित
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की जोधपुर की सिकासा ब्रांच की ओर से स्टूडेंट के लिए जीएसटी अमेंडमेंट्स पर वेबिनार का आयोजन किया।
सिकासा अध्यक्ष सीए धवल कोठारी ने बताया कि नवंबर 2020 के एग्जाम को ध्यान में रखते हुए जीएसटी अमेंडमेंट पर वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें नवंबर 20 में आने वाले अमेंडमेंट्स को सीए प्रीति परिहार ने विस्तारपूर्वक समझाया। स्टूडेंट रितिका राठी ने प्रोग्राम का संचालन किया और मयंक परिहार ने मुखिय वक्ता का अभिवादन किया। विनय करवा ने वोट ऑफ थैंक्स दीया। कार्यक्रम का तकनीकी संचालन ऑनलाइन इंजीनियर मोहिबूर रेहमान और अक्षय नायर ने कराया जिसको सिकासा जोधपुर के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।