जन्मदिवस पर किया वृक्षारोपण

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। कृष्णा हॉस्पिटल के रिलेशनशिप मैनेजर बजरंगसिंह राजपुरोहित ने अपने जन्मदिवस पर वृक्षारोपण किया। उन्होंने अपना जन्मदिवस गांव हिंगोला में मनाया और 51 पौधे रोपे। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वृक्षारोपण किया। उन्होंने अपने गांव में सती माता गौशाला, सतीमात मंदिर, हिंगोला स्कूल, कुराली भोमियाजी आदि स्थानों पर वृक्षारोपण किया। इसके लिए उनको उनके पिता भीमसिंह राजपुरोहित ने प्रेरित किया। वृक्षारोपण में सती माता युवा मंडल के पदाधिकारियों ने साथ दिया। इससे पहले भी उन्होंने अपनी भांजी प्रियांशी के प्रथम जन्मदिवस पर वृक्षारोपण किया था।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button