राज्यसभा सांसद गहलोत ने संतों से लिया आशीर्वाद

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने विभिन्न धार्मिक स्थानों पर जाकर संतों से आशीर्वाद लिया। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि जैन मुनि आचार्य रामलाल, सिवांची गेट स्थित अजनेश्वर आश्रम के संत शांतेश्वर महाराज, समन्वयक धाम के जैन मुनि ललित प्रभ सागर, शिकारपुरा स्थित राजाराम आश्रम के महंत दयाराम महाराज से राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संतों ने गहलोत को शॉल एवं माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। वहीं गहलोत ने कोविड-19 महामारी से भारत को मुक्त करने एवं देश की प्रगति व उन्नति के लिये अच्छे मानसून के लिये प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ में पूर्व विधायक लूणी जोगाराम पटेल, पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चैधरी, नव निर्वाचित उप जिला प्रमुख गोपाराम विश्नोई, देवराज बोहरा रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button