विश्व शांति के लिए किया सुंदरकांड का पाठ
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद गौ व समाज सेवा प्रकोष्ठ और घाटी हनुमानजी मंदिर समिति की ओर से विश्व शांति के लिए सुंदरकांड का पाठ किया गया।
एडवोकेट संजीव व्यास ने बताया कि श्याम सुंदर व्यास, अनुसूईया व्यास, नरेंद्र व्यास, जयप्रकाश बोहरा व जवाहर लाल छंगाणी के नेतृत्व में विश्व शान्ति व कोरोना रोकथाम के लिए सुंदरकांड का पाठ व 151 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। उक्त कार्यक्रम में अशोक व्यास, निशा व्यास, सुनीता व्यास, रोशन व्यास, राघव व्यास, रिधिमा व्यास, दीक्षा व्यास, कुंजबिहारी बोहरा, विक्रम बोहरा, चंद्रशेखर कल्ला, राजू व्यास, जीतू, सागर, प्रकाश, दीपा, नंदा व पूजा मंडली द्वारा सहयोग किया गया।