चीनी सैनिकों को भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब: स्वामी सुमेधानंद

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। जहां शहीद हुए मुखर्जी वो कश्मीर हमारा हैं। मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर की विवादास्पद धारा 370 को हटाना ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवम शहीद हुए सैकडों सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि हैं। आज कश्मीर सही मायने में भारत का अभिन्न अंग बना है। अब वहां कश्मीर का नहीं भारत का तिरंगा लहराता हैं। यह कहना था, सीकर के सांसद स्वामी सुमेधानंद का। भाजपा ओबीसी मोर्चा जोधपुर शहर द्वारा विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित वर्चुअल रैली में मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी सुमेधानंद संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण में स्वामी सुमेधानंद ने जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत की प्रशंसा करते हुए कहा कि शेखावत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के पुत्र को हराकर भारी जीत हासिल की। शेखावत जोधपुर के लोगों के ही प्रिय नहीं हैं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी प्रिय हैं। तभी मोदीजी ने इन्हें नवगठित जलशक्ति मंत्रालय का मंत्री बनाया हैं। लद्दाख स्थित गलवान घाटी में भारत व चीनी सैकडों की झड़प को बहुत दुखद घटना बताते हुए कहा कि चीनी सेना ने एलएसी पर समझौते का उल्लंघन कर धोखे से हमला कर भारत के 20 सैनिकों को मारा, परंतु भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया हैं। प्रधानमंत्री के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। भारत आज विश्व की एक बड़ी सैन्य शक्ति हैं। और अपनी सीमाओं की सुरक्षा करने में सक्षम हैं। जोधपुर शहर की प्रशंसा करते हुए कहा कि जोधपुर से मेरा पुराना नाता है। यहां के शांति और सदभाव में विश्वास रखते हैं और दान पुण्य व सेवा कर्म की प्रवृत्ति के कारण जोधपुर प्रेरणादायी हैं। कोरोना महामारी को लेकर आपने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि दुनिया के आधुनिक चिकित्सा सुविधा सम्पन्न देशों की तुलना में इस महामारी को देश मे फैलने से रोकने में सफलता प्राप्त की हैं। इस सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए ओबीसी मोर्चा जोधपुर अध्यक्ष शशिप्रकाश प्रजापत व उनकी टीम की तारीफ की। इस अवसर पर रैली प्रभारी गजेंद्र मेवाड़ा, संयोजक मदन बोराणा, सह संयोजक जेठूसिंह चौहान ने प्रदेश संगठन का तथा बड़ी संख्या में इस वीडियो रैली से जुडऩे के लिए मोर्चा कार्यकर्ताओ, जन प्रतिनिधियों का आभार जताया।इस अवसर पर मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना की माताजी का स्वर्गवास होने पर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button