रिश्ते में लगने वाले बहनोई ने साली से किया दुराचार, केस दर्ज

क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार जोधपुर।

जोधपुर। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र सांगरिया की रहने वाली एक महिला से उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। वक्त घटना घर पर कोई नहीं थी। घटना 13 जून की है। सोमवार की रात को पीडि़ता बासनी थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। पीडि़ता का आज मेडिकल करवाया गया है। अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपी रिश्ते में महिला का बहनोई लगता है। मंगलवार को बासनी पुलिस थाने के सबइंस्पेक्टर जेठाराम ने बताया कि सांगरिया क्षेत्र की रहने वाली 36 साल की एक महिला की तरफ से रात को रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 13 जून को दिन में वह घर में अकेली थी। तब पड़ौस में रहने वाला उसके रिश्ते में लगने वाले बहनोई घर पर आ गया और उसके अकेली पाकर कमरे ले गया। जहां पर आधे घंटे तक दुष्कर्म किया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर बासनी पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया और आज उसका मेडिकल करवाया। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button