आमजन ने मोदी को दी शुभकामनाएं

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। मोदी 2.0 के दूसरे कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष पर भाजपा राष्ट्रीय एवं राज्य नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में भाजपा के विभिन्न मण्डलों द्वारा बूथ सम्पर्क अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों के पत्रक का वितरण सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए 65 ही वार्डो के सभी बूथों पर जोर-शोर किया जा रहा है।
भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि मोदी 2.0 का एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा विजय के इस महिने को उत्सव के रूप में मनाने का निश्चय किया जिसकी श्रृंखला में 14 जून तक बूथ सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत मोदी 2.0 के एक वर्ष की उपलब्धि का पत्रक सभी मण्डलों द्वारा बूथ स्तर पर ‘जन सम्पर्क अभियान’ घर-घर जाकर वितरण किया जा रहा है। इसी के अन्तर्गत पावटा मंडल अध्यक्ष सुनील भाटी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नीलम मूंदड़ा द्वारा वार्ड 42 में कैलाश सांखला, आईदान नायक, जगदीश नायक, दिनेश नायक, विक्की सिसोदिया, सुनीता आर्य, लक्ष्मी देवी, मंजू देवी, राजू देवी, मीना कुमारी, रितिका, पिंकी, मुन्नी देवी, प्रवीण आर्य, संदीप डगला, रवि चैहान, मीनू, आर्य बीजू, आर्य जतिन, सनी चैहान द्वारा पत्रक वितरण किया गया। वहीं दूसरी ओर वार्ड संख्या 48, भाग संख्या 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31 में त्रिपोलिया मंडल अध्यक्ष भूपेंद्रराज सिंघवी द्वारा नीरज कच्छवाह, जितेंद्र कच्छवाह, अभिषेक पंवार, कुलदीप जांगिड, कुलदीप टाक, जावेद चैहान, राजू सेन, जावेद खान आलोक शर्मा, रोहन तंवर, राजेंद्र शर्मा, राजेश, रवि शर्मा, नरेंद्र सैन एवं वार्ड नंबर 42 के बूथ संख्या 206 207, 208 में पाबूपुरा में एक वर्ष की उपलब्घियों के पत्रक का वितरण किया गया। इसके अलावा रातानाड़ा मंडल महामंत्री पण्डित सुरेश पाराशर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड संख्या 67 के बूथ संख्या 147 भी पत्रक का वितरण किया गया। इस दौरान आमजन द्वारा पत्रक पाकर खुशी जाहिर की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोविड-19 के संक्रमण से अपने कुशल नेतृत्व से देश को बचाने के लिये शुभकामनाएं दी।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button