पौने दो लाख रुपए का माफ किया किराया
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। भाजपा रातानाडा मंडल के महामंत्री रमेश भाटी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए लॉकडाउन के दौरान अपने आठ किरायेदारों के दुकान का करीब पौने दो लाख रुपए का किराया माफ किया है। साथ में अपने निजी स्कूल यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के सभी स्टाफ को घर बैठे मार्च और अप्रेल माह की पूरी सैलेरी भी दी गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने टेलीफोन के माध्यम से भाटी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया और कहा कि इसी तरह भविष्य में भी मानवीयता का परिचय देते हुए देश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाये।