जनजागरूकता संदेश पोस्टर का विमोचन

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। केंद्र सरकार 2.0 के गएक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आत्मनिर्भर भारत और जनसेवा अभियान के तहत भाजपा ओबीसी मोर्चा जोधपुर शहर के जिलाध्यक्ष शशिप्रकाश प्रजापत के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा सप्ताह भर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मास्क व सैनिटाइजर वितरण तथा जनजागरूकता संदेश चलाया जा रहा है। भाजपा के मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि इसी कड़ी में मोर्चा द्वारा जारी जन जागरूकता संदेश पोस्टर का विमोचन केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा किया गया। अजीत कॉलोनी स्थित निवास स्थान पर जन जागरूकता संदेश पोस्टर का विमोचन करते हुए शेखावत ने कहा कि कोरोना महामारी से उपजे संकट की घड़ी में ओबीसी मोर्चा द्वारा जनसेवा अभियान के तहत आमजन में मास्क व सैनिटाइजर वितरण के साथ ही जन जागरूकता संदेश का भी प्रचार प्रसार निष्ठा व समर्पण भावना से किया जा रहा है। ऐसे सेवा कार्यों में ओबीसी मोर्चा हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। इस दौरान भाजपा ने भी संगठन के स्तर पर जनसेवा अभियान चलाकर पीडि़त लोगों की सेवा की हैं। प्रारम्भ में ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री मदन बोराणा ने मोर्चा द्वारा किए गए सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। मोर्चा जिलाध्यक्ष शशिप्रकाश प्रजापत ने सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जनसेवा अभियान के जिला संयोजक व ग्रंथालय निर्माण प्रकल्प के प्रदेश प्रमुख राजेन्द्र बोराणा, पूर्व जिला महामंत्री मुकेश लोढ़ा, पूर्व उपाध्यक्ष नाथूसिंह राठौड़, ओबीसी मोर्चा जिला पदाधिकारी गजेंद्र मेवाड़ा, मदन बोराणा, जेठूसिंह चौहान, शिवम सोनी, राजेन्द्र टाक, कमलेश बोराणा, मंडल पदाधिकारी माणक प्रजापत,महेंद्र घाटीवाला, गीता भाटी, सुशीला भाटी, श्रवण कुमार, प्रमेश बोराणा, लीलाधर गोयल, अशोक महेचा सहित अनेको ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button