मास्क व सैनिटाइजर का वितरण जारी

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से जोधपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनजागरूकता अभियान के तहत फेस कवर, सैनिटाइजर का वितरण किया गया। वहीं कार्यक्रमों के प्रभारी भाजपा प्रदेश गं्रथालय निर्माण प्रकल्प प्रमुख राजेन्द्र बोराणा एवं संकलनकर्ता डा. करणीसिंह खींची ने कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि जनजागरण अभियान कार्यक्रमों की श्रृंखला में रातानाड़ा क्षेत्र में वाल्मीकि समाज की बस्तियों में, जालोरी गेट के अन्दर भीतरी क्षेत्र में, त्रिपोलिया, चैपासनी, सूरसागर क्षेत्रों में कोरोना महामारी से बचाव हेतु जन जागरूकता के लिए मास्क व सैनिटाइजर का वितरण कर लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिये जागरूक किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों में मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र तंवर, इन्द्रा राजपुरोहित, शशिप्रकाश प्रजापत, हंसराज प्रजापत, सुरेश मेघवाल, मनमोहनसिंह वालेचा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मुकेश लोड्ढा, भाजपा खांडा फलसा मंडला अध्यक्ष महिंद्र छंगानी पूर्व पार्षद सुरेश जोशी, कुलदीप जांगिड़, सुशांत पुरोहित, कुलदीप कंडारा, विष्णु सरगरा, सतीश नागोरी, नेमीचंद गुजराती, राजू पेंटर ने सहयोग दिया। वहीं भाजपा महिला मोर्चा ने आमजन के सहयोग से पर्यावरण की रक्षा हेतु पे्रक्षा हॉस्पील के सामने पौधारोपण कार्यक्रम भी चलाया गया। इसके अलावा आम आमजन के बीच कोरोना से बचाव एवं रोकथाम हेतु कोरोना लॉकडाउन 05 में भाजपा चौपासनी मण्डल महामंत्री हनवंत सिंह पंवार ने घर पर मास्क बनाकर जरूरतमंदों में नि:शुल्क वितरण किया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button