शिविर में 119 लोगों की कोरोना सैम्पलिंग
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। गांधी मैदान के पास स्थित केके मॉडर्न स्कूल परिसर में कोविड-19 के कैम्प का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारी विकास राजपुरोहित, डॉ. प्रताप सिंह राठौड़, डॉ. रोहित व्यास, डॉ. तेजस मित्तल के मार्गदर्शन एवं बीएलओ शौकत अली लोहिया, एएनएम अनिला, व नर्सिंग स्टूडेन्टस करिश्मा पटेल, प्रिया आसेरी, मनीषा, दुर्गा, धापु स्वास्थ्य मित्र अर्शी नाज व मोइन अख्तर लोहिया के सहयोग से वार्ड 53 से 57 के 119 लोगों की शिविर में जांच की गई। जांच लेब टेक्नीशियन देवेन्द्र टाक व भागीरथ द्वारा की गई।