संभागीय आयुक्त बीएल कोठारी सेवानिवृत 36 वर्ष की सेवाओं पर अधिकारियों ने किया सम्मान

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। संभागीय आयुक्त बीएल कोठारी की 36 वर्ष की सेवाओं के पूर्ण होने पर जिला कलेक्टे्रट सभागार में जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संभागीय आयुक्त आज सेवानिवृत हुए। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने जोधपुर का पचरंगा साफा पहनाकर व बुके भेंट कर सम्मानित किया। आईएएस वंदना सिंघवी, आयुक्त नगर निगम सुरेश कुमार ओला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ इन्द्रजीत यादव, आयुक्त जेडीए मेघराजसिंह रतनू ने बुके प्रदान कर सम्मान किया। संभागीय आयुक्त का अतिरिक्त संभागीय आयुक्त असलम मेहर, एडीएम प्रथम एमएल नेहरा, एनएलयू कुलसचिव सोहनलाल शर्मा, कुल सचिव आयुर्वेद विश्ववि़़द्यालय अरूण पुरोहित, एडीएम द्वितीय महिपाल भारद्वाज, एडीएम तृतीय अंजुम ताहिर समा ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। संभागीय आयुक्त बीएल कोठारी ने अपने उद्बोधन में कहा पूरे सर्विसकाल में बहुत सारा अनुभव मिलता है। हमने भी धीरे धीरे डवलप किया। उन्होंने कहा कि फील्ड में कई चीजे सीखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि अच्छे अनुभव के साथ किया काम जीवन में काम आता है। उन्होंने कहा कि अंतिम पड़ाव में नौकरी सुगमता से पूरी करने मेे सफल रहा, इसके लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि संभागीय आयुक्त के अनुभव से कुछ न कुछ सीखने को मिला। अनुभव व लॉ के संबंध में गाइडेंस मिला। जहंा भी रहे अच्छा कार्यकाल रहा । नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने कहा कि समय समय पर मार्गदर्शन मिलता रहा व हमेशा कुछ नई जानकारियां व सीखने को मिला। आईएएस वंदना सिंघवी ने कहा कि संभागीय आयुक्त के पास किसी भी समस्या का समाधान उपलब्ध रहता। प्रेक्टिकल समाधान राय मिलती रही। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त असलम मेहर ने कहा कि संभगीय आयुक्त से हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता रहा। सहज और सरल स्वभाव इनका गुण रहा है। एनएलयू कुलसचिव सोहनलाल शर्मा ने कहा कि कोटा में कोठारी के साथ काम करने का मौका मिला व फिर जोधपुर मे। हमेशा सहज और सरल व्यक्तित्व पाया। इन पदो पर रहे कोठारी कोठारी जालोर कलेक्टर, निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आयुक्त सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, सदस्य राज्यस्थान टेक्स बोर्ड अजमेर सहित अनेक प्रशासनिक पदो पर पदस्थापित रहे। कोठारी 25 मार्च 2019 से संभागीय आयुक्त के पर पदस्थापित थे। समारोह में आईएएस टे्रनी मनीष मयंक, अर्पणा गुप्ता, ललित गोयल, उपमहानिरीक्षक पंजीयन आरडी बारहठ, सचिव जेडीए हरभान मीणा, डीटीओ राजेन्द्र डांगा, उपायुक्त जेडीए राजेन्द्र सिंह चांदावत, पुष्पा हरवानी, ओमप्रकाश विश्नोई, अनिल पूनिया, उपायुक्त नगर निगम अयूब खान, आरएएस महावीरसिंह जोधा, भवानीसिंह चारण, सुनील पंवार व एसडीएम जोधपुर हनुमानसिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। समारोह का संचालन एडीएम सिटी श्रीमती सीमा कविया ने किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button