एनएचएम मिशन के नर्सिंग कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत लगे हुए संविदा नर्सिंग कर्मियों द्वारा अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम का ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में उन्होंने मानदेय 7900 से बढ़ाकर यूटीबी में लगे नर्सेज के बराबर करने की मांग की है। एनएचएम में लगे अन्य राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक और गुजरात आदि में नर्सेज को सैलेरी 20 हजार से ऊपर है पर राजस्थान में 7900 वेतन है। एक ही कार्यक्रम में लगे समान पद पर वेतन अलग अलग होना समझ से परे है। उन्होंने राजस्थान में भी नर्सेज का मानदेय 26500 करने की मांग की। ताकि पूरे राजस्थान में 3200 नर्सेज को इसका फायदा मिल सके। ज्ञापन देने वालों में राजस्थान एनएचएम नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक सुरेश चावड़ा, जोधपुर शाखा अध्यक्ष वीरेन्द्र गोदारा और सचिव राणाराम विश्नोई मौजूद थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button