मोबाइल ओपीडी वैन ने 80 मरीजों की जांच की

  • सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। कोरोना महामारी के कारण जरूरतमंद लोगों को घर बैठे इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार द्वारा मोबाइल ओपीडी वैन यूनिट से विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श और दवाई वितरण शिविर लगाए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत आज रातानाडा क्षेत्र की राजीव गांधी कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में राजीव गांधी कॉलोनी विकास समिति के तत्वावधान में शिविर लगाया गया। बीएलओ परीक्षित राठौड़ ने बताया कि शिविर में डॉ. राजेश माखिजा के नेतृत्व में उनकी मेडिकल टीम ने शुगर, ब्लड प्रेशर, कार्डियक, ज्वॉइंट पेन, एलर्जी, कमजोरी, खांसी-जुकाम और एसिडिटी के 80 मरीजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श देकर दवाइयां वितरित की। इस दौरान जीएनएम अंजना चौधरी, एएनएम रीटा पटेल, निशा शर्मा, चंद्रा शर्मा, पुष्पा विश्नोई, सहायक कैलाश विश्नोई, बीएलओ अर्जुनसिंह टाक, निरंजनगिरी ने सेवाएं दी। राजीव गांधी कॉलोनी विकास समिति की अध्यक्ष सुखिया देवी, उपाध्यक्ष भीमाराम, आमसिंह राठौड़, विजय कृष्ण लेखरा, भोपालसिंह तंवर, सुगना देवी सहित जेठूसिंह परिहार, ओमप्रकाश परिहार, प्रेम भारती, सुरेश जांगिड़ और शिव प्रजापत ने इलाज के लिए आने वाले लोगों को मास्क पहनने और सोशियल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की समझाइश की। साथ ही मेडिकल टीम के सदस्यों सहित सेवादारों को फूलमाला पहनाकर और पुष्पवर्षा के साथ तालियां बजाकर सम्मानित किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button