केंद्रीय मंत्री के प्रयास से प्रवासी मजदूर पहुंचे अपने घर

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। लॉकडाउन के कारण मुम्बई के रायगड जिले में फंसे जैसलमेर, बाड़मेर व जालोर के करीब 25-30 प्रवासी राजस्थानी मजदूर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के प्रयास से अपने घर पहुंच सके। अपने गांव ढाणी जाने की अनुमति दिलवाकर इनको मुम्बई से जयपुर के लिए ट्रेन में बैठाया गया तो इनकी आंखे छलक पड़ी।
भाजपा के संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि जैसलमेर, बाड़मेर व जालोर के आसपास के विभिन्न गांवों एवं ढाणियों के यह 25- 30 लोग महाराष्ट्र के रायगड जिले की कलापुर तहसील के चिंचावल्ली गांव में मजदूरी के लिए गए थे। यह सभी मजदूर जैसलमेर, पोकरण, फलसूंड, भानियानाना, शिव बाड़मेर, बागोड़ा जालोर जिले के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। कोरोना संकट के बाद लॉकडाउन के कारण वहा अटक गए। काफी समय तक रहने के बाद कोई व्यवस्था नहीं हुई। इनके पास रुपए भी नहीं थे। इनमे से ही साजन खान ने जोधपुर सांसद एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से संपर्क किया और पूरी बात बताई। इनकी मदद के लिए शेखावत ने रायगड जिला कलेक्टर निधि चौधरी से बातचीत की और इनको जैसलमर भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर रायगड के तहसीलदार ने सभी मजदूरों को बस से मुम्बई के पनवेल रेलवे स्टेशन भिजवाया। पनवेल से इनको जयपुर के लिए ट्रेन में बैठाया गया। ट्रेन में बैठने के लिए स्टेशन आए तो इनमे से कई मजदूरों की आंखे छलक पड़ी। सभी मजदूरों की ओर से साजन खान ने मंत्री शेखावत का आभार व्यक्त किया। सभी मजदूर पहले जयपुर पहुंचे और फिर अपने घर।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button