पीपीई किट पहनकर साफ की सीवरेज लाइन
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। कोरोना संक्रमण की इस घड़ी में नगर निगम के सभी कार्मिक पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों में सीवरेज सफाई का कार्य करने वाले कार्मिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निगम पीपीई किट उपलब्ध करा रहा है। आज पीपीई किट पहनकर सीवरेज मेन फं्रट लाइन को साफ किया गया।
नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने बताया कि वार्ड नंबर 56 पावटा बी रोड रेलवे फाटक के पास सीवरेज मेन लाइन चौक हो गई थी जिसके चलते सीवरेज का पानी सडक़ पर बह रहा था वही यह सीवरेज लाइन पीएचईडी के पानी की लाइन के साथ जुड़ जाने के कारण कई घरों में बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही थी। निगम को इसकी जानकारी मिलने पर निगम निगम के अधीक्षण अभियंता संपत मेघवाल और एक्सईएन आलोक माथुर मौके पर पहुंचे। इस सीवरेज ट्रंक लाइन में आने वाला सीवरेज का पानी कंटेंटमेंट जोन से आ रहा था, ऐसे में सीवरेज लाइन में उतरना काफी चुनौतीपूर्ण था। इस क्षेत्र के कई कोरोना पोजिटिव मरीज होम क्वॉरेंटाइन में है। ऐसे में कोरोना वायरस से सीधे संक्रमित होने की आशंका थी। निगम अधिकारियों ने इस सीवरेज लाइन की सफाई के लिए बड़ी सीवरेज जेट मशीन और स्टाफ को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची सीवरेज सफाई की टीम ने पहले तो सीवरेज में उतरने से इंकार कर दिया जिस पर अधीक्षण अभियंता संपत मेघवाल ने उनको मोटिवेट किया और पीपीई किट पहनकर सीवरेज लाइन में उतरने के लिए तैयार किया। ओला ने बताया कि अध्यक्ष संपत मेघवाल की मोटिवेशन के बाद सुपरवाइजर सोनू यादव के निर्देश पर गोनू ठेकेदार और नंदलाल पीपीई किट पहनकर सीवरेज में उतरने के लिए तैयार हुए। निगम ने सीवरेज लाइन साफ करने उतरने वाले कार्मिकों पीपीई किट पहनाया गया। करीब 3 घंटे तक इन कर्मचारी ने मैनुअली और मशीन की सहायता से इस पूरी मुख्य ट्रंक लाइन को साफ कर सीवरेज की समस्या को हल किया। ओला ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में नगर निगम के सभी कर्मचारी कोरोना वॉरियर्स के रूप में अग्रिम पंक्ति में रहकर कार्य कर रहे हैं।