मुफ्ती ए आजम राजस्थान ने मुस्लिम समुदाय की भावनाओं से डीसीपी ईस्ट धर्मेन्द्र सिंह यादव को कराया अवगत

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। खैरों बरकत वाले महिने रमजान में आज जमातुल विदा और ईदुल फितर की नमाज के सम्बन्ध में डीसीपी ईस्ट धर्मेन्द्र सिंह यादव, कमल सिंह, ओमप्रकाश, लेखराज व पुलिस अधिकारियों के साथ अध्यात्मिक इस्लामी संस्थान दारूल उलूम इस्हाकिया के मुफ्ती ए आजम राजस्थान शेर मोहम्मद रिजवी, समाजसेवी इकबाल खान बैण्डबाॅक्स, पूर्वउपमहापौर अब्दुल गनी फौजदार व शौकत अली लोहिया की मौजुदगी में सोजती गेट स्थित चैकी में बैठक हुई। प्रवक्ता शौकत अली लोहिया ने बताया कि मुफ्ती ए आजम राजस्थान शेर मोहम्मद रिजवी ने खैरों बरकत वाले महिने रमजान के जमातुल विदा और ईदुल फितर की नमाज की फजीलत के बारे में बताते हुए मुस्लिम समुदाय की भावनाओं से डीसीपी ईस्ट धर्मेन्द्र सिंह यादव को अवगत करवाया। उन्होंने मुस्लिम समाज की भावनाओं की कद्र करते हुए कहा कि इस मसले पर उच्चाधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही इस सम्बन्ध में कुछ सकारात्मक निर्णय लिया जायेगा। मुफ्ती ए आजम राजस्थान शेर मोहम्मद रिजवी ने कहा कि राजस्थान के वजीरे आला अशोक गहलोत साहब खैरो बरकत वाले महिने रमजान की आमद से पहले से बराबर फोन पर सम्पर्क में है और जोधपुर के हालात को लेकर आप हर पल पूरी सजगता के साथ चिन्तन मनन करते हुए सभी वर्ग की जरूरतों का पूरा ख्याल रख रहे है। जमातुल विदा और ईदुल फितर की नमाज के सम्बन्ध में आप राजस्थान के वजीरे आला को अवगत करवाकर इस पर विचार करे, मुझे यकीन है कि कोई न कोई सकारात्मक रास्ता जरूर निकलेगा और मैं विश्वास दिलाता हूँ कि हिन्दू भाई भी इस सम्बन्ध में सहयोग के लिए हमेशा की तरह आगे आयेंगे। मुफ्ती शेर मोहम्मद ने जिला प्रशासन का शुक्रिया अदा करते हुए मुस्लिम समाज से अपनी अपील में कहा कि मुस्लिम मर्द व औरत की किसी भी स्थिति में मौत होने पर सरकार के नियमों की पूरी पालना करते हुए उनके परिवार के दो-तीन सदस्यों द्वारा नमाजे जनाजा मय्यत से एक निश्चित दूरी में रहकर अदा की जायेगी।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button