कच्ची बस्तियों में खाने के पैकेट का सुबह-शाम वितरण

  • प्रतिदिन सुबह 3 बजे घर-घर पहुंचाई जा रही हैं सेहरी

जोधपुर। लॉकडाउन के चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ‘कोई भी भूखा ना सोये अभियानÓ के अन्तर्गत संजय सी कॉलोनी स्थित कच्ची बस्ती में जरूरतमंद  लोगों को करीब 1 महीने से प्रतिदिन शाम को 500 पैकेट खाना वितरण किया जा रहा हैं और प्रतिदिन सुबह 3 बजे सेहरी घर-घर पहुंचाई जा रही हैं।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सईद अंसारी के दिशानिर्देश के अनुसार उत्तर नगर निगम नए वार्ड संख्या 15 में संजय सी कॉलोनी की कच्ची बस्ती में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व संभाग अध्यक्ष मुख्तार अनीस चिश्ती द्वारा अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए भामाशाह व समाजसेवी हाजी रमजान अली ठेकेदार के विशेष सहयोग से ज़रूरतमंदो को रोजाना खाना के पैकेट का वितरण किये जा रहे हैं। क्षेत्रवासी शाकीर छीपा ने बताया कि कांग्रेस नेता मुख्तार अनीस चिश्ती के सूझबूझ व कुशल प्रबंधन से वार्डवासियों को करीब एक महीने से शाम को खाने के पैकेट का वितरण किया जा रहा हैं। इसके साथ ही जब से रमजान का महीना शुरू हुआ हैं, तब से रोज सुबह 3 बजे सेहरी के लिये खीर व रोटी के पैकेट सुनियोजित तरीके से तीन-तीन युवाओं की टीम बनाकर घर-घर वितरण किये जा रहे हैं।वार्डवासियों ने कांग्रेस नेता मुख्तार अनीस चिश्ती व समाजसेवी हाजी रमजान अली ठेकेदार के इस नेक काम की सराहना कर आभार जताया। इसके साथ ही मुख्तार अनीस चिश्ती ने सभी वार्डवासियों से घर में रहने व लोकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील भी की। 

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button