कोरोना से मुक्ति के लिए लगाया रोठ का भोग

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। गौ संवर्धन आश्रम मोकलावास परिवार द्वारा भूरिया भाकर तलहटी स्थित अति प्राचीन भूरेश्वर बालाजी मंदिर में कोरोना संकट के शीघ्र समाधान की प्रार्थना से रोठ का भोग लगाया गया और स्तुति प्रार्थना की गई। गौ संवर्धन आश्रम मोकलावास के सचिव राकेश निहाल ने बताया कि ग्राम पंचायत रोहिला कलां के ग्राम मोकलावास स्थित भूरिया भाकर की तलहटी के सुरम्य स्थान में गौ संवर्धन आश्रम मोकलावास परिसर में स्थित श्री भूरेश्वर बालाजी धाम बहुत ही प्राचीन और जागृत मंदिर है। ग्रामीण जनों के आस्था के केन्द्र पर विश्व मानवता की कोरोना महामारी से रक्षा की नियमित प्रार्थना पूजन भोग आरती का कार्य गौ संवर्धन आश्रम मोकलावास के कार्मिकों द्वारा की जा रही है। गौ संवर्धन आश्रम मोकलावास थरपारकर नस्ल की उन्नत नस्ल की देशी गौ के संरक्षण और संवर्धन का राष्ट्रीय स्तर का केन्द्र बन गया। यहाँ कई गायें प्रतिदिन 20 लीटर से अधिक दूध दे रही है। यहाँ 2500 से अधिक वृक्ष, मॉडल चारागाह, वर्षा जल संरक्षण की विशाल ईकाई का विकास को समझने और क्रियाविधि का प्रशिक्षण प्राप्त कर अनेक किसानों और गौशाला संचालकों ने इसे अपनाकर लाभ उठाया हैं। आश्रम सचिव राकेश निहाल ने बताया कि भारतीय आध्यात्मिक जीवन पद्धति में विश्व मानवता के समस्त संकटों के समाधान उपलब्ध है। हम भूरेश्वर बालाजी सिद्धधाम की कृपा से इन्हीं मूल्यों की प्रतिष्ठा का प्रयास कर रहे हैं।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button