कार में अवैध डोडा पोस्त ले जाते तस्कर गिरफ्तार
- 20 किलो डोडा पोस्त
क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार जोधपुर।
जोधपुर। मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम की कड़ी में गुरूवार को जिले की ग्रामीण पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त लेकर जा रहे एक तस्कर को कार सहित पकड़ा। गाड़ी में दो कट्टों में भरा 20 किलो डोडा पोस्त मिला। अभियुक्त को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को ग्रामीण पुलिस ने बताया कि लॉक डाउन के चलते मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस की विशेष टीमों को लगाया गया है। गुरूवार कानासर नाके पर बाप थानाधिकारी हरिसिंह की तरफ से नाकाबंदी की गई। तब एक कार को रूकवाया गया और तलाशी ली। इसमें में 20 किलो डोडा पोस्त मिला। आरोपी जाजुदा कानासर निवासी ओमप्रकाश पुत्र जुगताराम विश्रोई को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया। पूछताछ की जा रही है।