अनाज की बोरियों के नीचे दबने से दो मासूम बच्चियां कालकल्वित

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। मारवाड़ के जैसलमेर जिले के लाठी स्थित डेलासर गांव में अनाज की बोरियों के नीचे दबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चियां अनाज की बोरियों के पास में खेलते हादसे की शिकार हुई। घटना गुरूवार की शाम को हुई। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। बच्चियों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लाठी क्षेत्र के डेलासर गांव में गुरुवार शाम को अनाज निकाल कर बोरियों में भरा जा रहा था। खेत में ही खुले में अनाज से भरी बोरियों को एक के ऊपर एक रख जमाया जा रहा था। इस दौरान परिवार के लोगों सहित कुछ कृषक वहां काम कर रहे थे। इनमें से दो कृषकों की 3-3 साल की दो मासूम वहां खेल रही थी। अचानक एक किनारे से बोरियां ढहना शुरू हो गई। अनाज से भरी सारी बोरियां ऊपर गिरने से वहां खेल रही दोनों मासूम नीचे दब गई। सभी ने मिलकर बोरियों को हटाया और दोनों बच्चियों को बाहर निकाल अस्पताल लेकर गए। तब तक दम घुटने से दोनों की मौत हो चुकी थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button