अबकी बार परशुराम जन्मोत्सव में महिला शक्ति का अहम योगदान

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष अरुणा गौडु की अध्यक्षता में परशुराम जन्मोत्सव को लेकर वीडियो कॉन्फे्रंसिंग के माध्यम से मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न राजस्थान के विभिन्न महिला जिलाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। मीटिंग में आगामी 25 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव के आयोजन पर चर्चा हुई।
जोधपुर जिलाध्यक्ष राजकुमारी दवे ने बताया कि इस बार लॉकडाउन के कारण सभी को घर में रहकर ही विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा इस जन्मोत्सव को मनाना है। पूर्व की भांति जुलूस, झांकी में महिलाओं की भागीदारी नहीं हो पाती है लेकिन घर-परिवार में इस बार इस आयोजन में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। इसलिए महिलाओं को इसमे बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए। संध्या पुरोहित ने बताया कि हर परिवार सायंकाल में 11 दीपक जलाकर, परशुरामजी की प्रतिमा पर कुमकुम तिलक, पुष्प अर्चना एवं आरती के माध्यम से इसका आयोजन कर किया जाएगा। मीटिंग में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के पश्चात निर्णय हुआ कि महिला प्रकोष्ठ की प्रत्येक सदस्य फ़ोन कॉल/व्हॉट्सएप्प के माध्यम से 10 महिलाओं से संपर्क कर इस आयोजन हेतु उन्हें व उनके परिवार को प्रेरित करेगी। अंत में उमा पारीक ने ऑनलाइन उपस्थित सभी महिला सदस्यों का आभार जताया। मीटिंग में उमा पारीक, यशोदा गौड़, बुलबुल, डॉ.दीपिका, भर्ती शर्मा, नंदा बोहरा, शिवानी, अंजू जोशी, आशा, मनीषा, अनुराधा व्यास, मंजू शर्मा, सीमा, हिमाक्षी उपस्थित रही।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button