सेल्फ आइसोलेशन के बाद पत्नी से कुछ इस तरह मिले बांग्लादेशी क्रिकेटर

नई दिल्ली। बांग्लादेश के क्रिकेटर शाकिब अल हसन कोरोना वायरस की वजह से 14 दिनों के सेल्फ आइसोलेशन के बाद अमेरिका में अपने परिवार के साथ जुड़ गए हैं। शाकिब अल हसन का परिवार अमेरिका में रहता है और वे फैमिली से मिलने वहां पहुंचे थे लेकिन उन्हें 14 दिनों तक एक होटल में सेल्फ आइसोलेशन में रहना पड़ा था। यह अवधि खत्म होने के बाद शाकिब अल हसन जब परिवार के साथ मिले तो उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी Umme Ahmed Shishir के साथ फोटो शेयर की।

शाकिब अल हसन ने साल 2012 में Umme Ahmed Shishir से शादी की थी और साल 2015 में उनको बेटी हुई जिसका नाम अलायना हसन रखा था। शाकिब अल हसन ने कुछ दिनों पहले ही एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को बताया था कि वे दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। अपनी फैमिली से मिलने के लिए शाकिब पिछले दिनों अमेरिका पहुंचे थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से उन्हें 14 दिन सेल्फ आइसोलेशन में गुजारने पड़े थे। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपनी बेटी से नहीं मिल पाने की पीड़ा व्यक्त की थी।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button