ऑनलाईन कोरोना के संक्रमण से बचने की हिदायत दे रही है विदिशा

  •  अपने घर-परिवार में रहकर भाणजियों के साथ समय बीता रही है एक्ट्रेस विदिशा

जोधपुर (सेवा भारती समाचार)। स्टार भारत द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला मेरी गुडिय़ा शो माँ – बेटी की एक अनोखी कहानी पर बना है जहाँ एक माँ मरकर भी अपनी 4 साल की बेटी अवि की रक्षा के लौट आती है और उसकी आत्मा अपनी बेटी की एक गुडिय़ा में बस जाती है।
यह कहानी दर्शकों को ख़ूब पसंद आ रही है इस शो में पैरेलल लीड का किरदार निभा रही एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत ही चुकी हैं। वहीं अब सरकार के आदेशानुसार इस वक्त 21 दिन के लिए सभी लॉकडाउन हैं ऐसे में एक्ट्रेस विदिशा अपना यह कीमती समय घर पर रहकर अपनी भाणजियों के साथ बीता रही हैं। विदिशा श्रीवास्तव ने बताया कि मैं क्वारेंटाइन टाइम को अपनी फैमिली के साथ बहुत स्पेशल तरीके से बीता रही हूँ। मैं अपनी भाणजियों के साथ घर पर बहुत सारे क्यूट और फनी वीडिओज़ बना रही हूँ जो मैं अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में पोस्ट करती रहती हूँ । साथ ही मैने अपने फैन्स के लिए कोरोना के संक्रमण से बचने और सावधानियां बरतने की हिदायत भी अपने वीडियो जरिए दे रही हूँ। मैंने हाल ही में पानी बचाते हुए हाथ धुलने और साफ़ रखने की ट्रिक्स भी अपने विडिओ के ज़रिए अपने फैन्स को बताई विदिशा कहती हैं मेरा हर दिन मेरी भाणजियों की वजह से बहुत ख़ूबसूरती से निकल जाता है। दिनभर उनके साथ शरारतें करना, खूब मस्ती करना, उनके मासूम सवालों के उत्तर देना यह सब कुछ मेरे लिए बहुत स्पेशल है । इन सभी के बीच यह महसूस होता है मानो मैं भी अपना बचपन एक बार फिर जी रही हूँ । हम साथ मिलकर सॉफ्ट टॉयज़ भी बनाते हैं। ऐसे में यह तो तय हो गया कि विदिशा अपने क्वारेंटाइन टाइम में भांजियों के साथ अपना बचपन जी रही हैं ।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button