पाली दौरे पर आए वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. खान, बोले : वक्फ की संपत्ति आगे किराए पर देना कहां का न्याय

पाली। राजस्थान मुस्लिम वक्फ बोर्ड अध्यक्ष राज्य मंत्री डॉ. खानू खान का कहना है कि कई लोग बोर्ड की सम्पत्ति आगे किराए पर दे देते हैं। खुद ज्यादा किराया वसूलते हैं, जबकि वक्फ में कम पैसा जमा कराते हैं। ऐसे लोगों को सोचना चाहिए कि यह कहां का न्याय है। यह जकात और खैरात का पैसा है। अगर इंसान को ***** और हलाल का पता नहीं है तो उसका भगवान ही मालिक है। बुधवार को पाली दौरे पर आए खान ने संवाददाताओं से यह बात कही। उन्होंने कहा कि कई जगह वक्फ की जमीनों पर निकायों का अतिक्रमण है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री और निकाय मंत्री से भी मिले हैं। मुख्यमंत्री ने निकायों को पाबंद करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वक्फ की दुकानें किसी भी मजहब का व्यक्ति किराए पर ले सकता है। ई टेंडरिंग के जरिए आवेदन किया जाए। कई लोग वक्फ कमेटी में शामिल होने के बाद संपत्ति के मालिक बन जाते हैं। वक्फ और देवस्थान की संपत्ति की हिफाजत करना हम सब का दायित्व है।

दुनिया की तालिम जरूरी
हर वर्ग के लिए दुनिया की तालीम जरूरी है। छत्तीस कौम के साथ खड़े होने के लिए सभी को शिक्षा की प्रतिस्पद्र्धा में बराबर दौडऩा होगा। इसमें जो भी पिछड़ेगा वह बराबरी नहीं कर पाएगा। इसलिए हर वर्ग और धर्म के व्यक्ति को आधुनिक शिक्षा लेनी चाहिए।

वक्फ संपत्तियों का निरीक्षण किया
अध्यक्ष खान ने शहर की वक्फ सम्पत्तियों के बारे में जानकारी ली। तत्पश्चात मुस्लिम मुसाफिर खाना, प्रस्तावित ख्वाजा कोचिंग सेंटर, मस्तान बाबा दरगाह, ईदगाह चोटिला दरगाह सहित कई जगह निरीक्षण कर व्यवस्था सुधार व उनके संचालन की जानकारी ली। मुस्लिम मुसाफिर खाना में सभी वक्फ कमेटियों की पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने वक्फ सम्पत्ति को खंडित औरर खुर्द-बुर्द करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने को कहा।इससे पूर्व मुस्लिम वक्फ कमेटी पाली के कार्यकारी अध्यक्ष शकील अहमद नागौरी की अगुवाई में सदस्यों ने अध्यक्ष खान का स्वागत किया। उन्होंने स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराया। इस मौके कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, कांग्रेस नेता महावीरसिंह सुकरलाई, ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब टी, नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता हकीम भाई, शोभा सोलंकी, आमीन अली रंगरेज समेत कई लोग मौजूद रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button