भाखर वाले मानशाह बाबा का 152वां उर्स झण्डे की रस्म के साथ शुरू

जोधपुर। शहर के लायकान मोहल्ला, किला घाटी रोड स्थित भाखर वाले हजरत सैय्यद अली मानशाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 152वां तीन दिवसीय उर्स मुबारक पारंपरिक झण्डे की रस्म के साथ शुरू हुआ। उर्स को लेकर जायरीनों में उत्साह और अकीदत का माहौल है।

दरगाह के खादिम एवं मुतवल्ली मोहम्मद रईस मिनाई चिश्ती वल्द मोहम्मद इब्राहिम कादरी ने बताया कि उर्स मुबारक गुले गुलजार शहजादे गौसे आजम पीर सैय्यद मोईन अशरफ जिलानी, सदर मदरसा दारूल उलूम फैयाजिया की सरपरस्ती में आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर पीर कारी अब्दुल वाहिद मिनाई चिश्ती सुलेमानी, सरपरस्त मोहम्मद इब्राहिम कादरी, पीर अब्दुल रज्जाक मिनाई चिश्ती एवं खतिब पीर कारी मोहम्मद जावेद मिनाई चिश्ती सुलेमानी की मौजूदगी में उर्स के विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को शाम को महफिल-ए-सिमा एवं कव्वाली का विशेष आयोजन होगा। इसमें मशहूर कव्वाल इरफान तुफैल एंड पार्टी अपनी शानदार सूफियाना कव्वालियों की प्रस्तुति देकर समां बांधेंगे। वहीं शाम 5 बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी, जिसके साथ ही उर्स मुबारक के समापन की घोषणा होगी।

उर्स के आयोजन को लेकर दरगाह परिसर में तैयारियां की गई हैं। बड़ी संख्या में जायरीनों के पहुंचने की उम्मीद है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button