समूचा अर्बुदांचल क्षेत्र गरबा रंग में रंगा

रामझरोखा मैदान में गरबा के साथ गुजरात व मारवाड़ की लोक कला संस्कृति के मिश्रण ने मनमोहा

  • सिरोही रिपोर्टर जयंतीलाल दाणा

मेहंदी तो मांडी मारवाड़नी एनो रंग गयो गुजरात रे… सरीखे के गीतों पर थिरक रहे कदम

  सिरोही। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर देवनगरी सिरोही सहित अर्बुदांचल क्षेत्र में गुजराती संस्कृति से ओतप्रोत गरबा व डांडिया रास की महक चारों तरफ फैली है इस अवसर पर रामझरोखा मैदान में चल रहे 54 वें नवरात्रि महोत्सव में मारवाड़ की लोक कला,संस्कृति का मिश्रण भी भक्तों के जोश के साथ आयोजन में चार चांद लगा रहे है। लोकप्रिय गरबा गीत “मेहंदी तो मांडी मारवाड़नी एनो रंग गयो गुजरात रे…” सरीखे एक से बढ़कर एक गीतों पर श्रद्धा,भाव भक्ति का अदभुत संगम गरबा पांडाल में नजर आया।

जगदम्बे नवयुवक मण्डल के संरक्षक लोकेश खण्डेलवाल के अनुसार मुख्यालय के रामझरोखा मैदान में सांझ ढलते ही माता जगदंबा की प्रतिमा के दर्शनार्थ श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता के दरबार में मत्था टेककर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति से भाव भक्ति का इजहार किया।नवरात्र में माता से मनवांछित फल की प्राप्ति के लिए रात्रि आरती में भी श्रद्धालुओ रेला उमड़ पड़ा। साथ ही माता बहने सजधज कर पारंपरिक परिधानो को पहनकर चमकदार वेशभूषा में गुजराती गीतों को गुनगुनाते हुए गरबा पांडाल में खींचे चले आ रहे हैं।

नवरात्र के छठें दिन देर रात तक चले गरबा आयोजन में नवली नौरता की सुहानी रात में युवा वर्ग जोश से लबरेज होकर गरबों की स्वर लहरियों से गूंजती फिजा के बीच आस्था से भरी श्रद्धा को अपने सधे कदमों से व्यक्त करते नजर आए। नगर के हृदय स्थल रामझरोखा मैदान में युवक युवतियों का गरबों को लेकर जोश व जुनून परवान चढ़ चुका है जो सर चढ़कर बोल रहा है। माता जगदंबा दुर्गा की आराधना और ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते श्रद्धालु, जगमग ज्योति से टिमटिमाती रोशनी, डेकोरेशन आदि सब ने मिलकर खुशनुमा माहौल बना दिया है।

मंडल के मुख्य संरक्षक सुरेश सगरवंशी,संरक्षक गिरीश सगरवंशी,गांधीभाई पटेल,विजय पटेल सहित मण्डल की पूरी टीम मुस्तेदी से व्यवस्थाओं को अंजाम दे रही है। मंडल की ओर से इस बार बड़े पैमाने पर गरबा नृत्य करने वालों के लिए कई पुरस्कारों की व्यवस्था की है जिससे गरबा खेलेया माता बहने प्रफुल्लित है। रात्रि को गरबा आयोजन में वरिष्ठ नेता दिलीपसिंह मांडानी,नवनिर्वाचित पार्षद ईश्वरसिंह डाबी, बीएमएस के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्रसिंह डाबी, पार्षद हरिओम दत्ता, गीता पुरोहित, चेतन डांगी, आचार्य प्रदीप दवे, समाजसेवी लोकेश खण्डेलवाल चेन्नई, विनोद देवड़ा, भरत मालवीय,जतिन पटेल,विनोद मालवीय,अरुण ओझा, नैनाराम माली, जब्बरसिंह चौहान सहित उपस्थित मीडिया बंधुओं का मंडल की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button