चौहाबो में दो दिवसीय विजयादशमी महोत्सव 20 अक्टूबर को 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

19 अक्टूबर को लाइट शो, हनुमान चालीसा पाठ और भजन संध्या; 20 अक्टूबर को आतिशबाजी के बीच होगा रावण दहन

जोधपुर। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-16 स्थित दशहरा मैदान में इस वर्ष भी विजयादशमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। नंदनवन मयूर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय दशहरा महोत्सव 19 अक्टूबर से शुरू होगा। महोत्सव के तहत 20 अक्टूबर को 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। वहीं, 19 अक्टूबर को आमजन रावण के पुतले के दर्शन करने और उसके साथ सेल्फी लेने पहुंच सकेंगे।

दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष जनार्दन सिंह पंवार ने बताया कि क्षेत्र के युवाओं द्वारा 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण किया जा रहा है। पुतला बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है और तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

पहले दिन होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन

महोत्सव के पहले दिन 19 अक्टूबर को रावण के पुतले के दर्शन, सेल्फी, लाइट शो, हनुमान चालीसा पाठ और भजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र में उत्सवी माहौल बनाया जाएगा।

20 अक्टूबर को होगा रावण दहन

विजयादशमी के अवसर पर 20 अक्टूबर को 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी। आयोजन को लेकर समिति के सदस्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

महोत्सव के आयोजन में हेमसिंह भाटी, चंदन प्रताप, गौरव माथुर सहित अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button