सोजत नगर पालिका की पहली साधारण सभा में विकास कार्यों पर मंथन

नवनिर्वाचित पार्षदों का साफा, माला और शॉल पहनाकर किया स्वागत; पेयजल से लेकर बाइपास सड़क तक के मुद्दों पर हुई चर्चा

सोजत सिटी। सोजत नगर पालिका मंडल की पहली साधारण सभा बुधवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति तंवर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत में नगर पालिका प्रशासन की ओर से सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का साफा, माला और शॉल पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद शहर की मूलभूत सुविधाओं और आगामी विकास योजनाओं को लेकर चर्चा शुरू हुई।

बैठक में पेयजल समस्या के समाधान, सोजत क्लब के जीर्णोद्धार, टाउन हॉल निर्माण, पार्किंग व्यवस्था और निम्बली नाड़ी स्थित खेल स्टेडियम के जीर्णोद्धार सहित कई विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा राजपोल दरवाजा और जैतारणिया दरवाजा के जीर्णोद्धार, नृसिंहजी भाकरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, नगर पालिका के लिए नए वाहन खरीदने तथा पालिका भवन के जीर्णोद्धार पर भी चर्चा हुई।

बैठक में पालिका क्षेत्र की भूमि से जुड़े प्रकरणों, एमआरएफ प्लांट भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने, सुकड़ी नदी से दांतिया बालाजी तक बाइपास सड़क बनाने तथा जीआईएस आधारित नवीन प्लान तैयार करने जैसे प्रस्तावों पर भी पार्षदों ने अपने सुझाव रखे। बैठक में उठाए गए मुद्दों पर विस्तार से विचार किया गया।

ये रहे बैठक में उपस्थित

बैठक में अधिशाषी अधिकारी राघवेंद्र सिंह मीणा, जगदीश सोलंकी, हितेष सोनी, दीपक मीणा, नागेंद्र सिंह, पूनमचंद सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष राकेश पंवार मौजूद रहे। इनके साथ जुगल किशोर निकुंम, बालमुकुंद गहलोत, ऐश्वर्या सांखला ,कैलाश चांवला, संजय पंवार, राकेश पंवार,  ललिता पंवार, ओमप्रकाश चौहान, श्यामलाल गहलोत,  निधि ओझा,  टोनू चौहान, सुधीर दवे, नरेश सोनी, प्रकाश राठौड़, श्रीमती रेखा राठौड़, अमजद, इरफान, राहुल राठौड़, , नासिर खान, गौतम तंवर, गंगासिंह सांखला, सुरेशवंद पलोड़, श्रीमती धर्मिष्ठा गहलोत, नरेंद्र, रमेशचंद्र, श्रीमती शोभा, जोगेश जोशी, अर्जुन लौहार, नरेश, श्रीमती प्रमिला, श्रीमती सज्जन, मंजु गहलोत, राकेश देवड़ा , प्रकाश टांक ओर अमराराम सोलंकी, उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button