आईसीएसआई जोधपुर चैप्टर का आईपीओ पर सेमिनार
अध्यक्ष पवन चांडक ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जोधपुर। Institute of Company Secretaries of India (ICSI) के जोधपुर चैप्टर द्वारा आईपीओ (Initial Public Offering) और उससे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी जोधपुर चैप्टर के चेयरमैन सीएस देवेंद्र वैष्णव ने की, जिसमें देशभर से संस्थान के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में आईसीएसआई के अध्यक्ष पवन जी. चांडक उपस्थित रहे। उनके साथ केंद्रीय परिषद सदस्य सीएस मनोज पुरबे एवं क्षेत्रीय परिषद सचिव सीएस राहुल शर्मा ने भी मंच साझा किया और पेशेवर विकास एवं कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में एनआईआरसी के सदस्य सीएस आदित्य रुंगटा, जोधपुर चैप्टर के पूर्व अध्यक्षों सहित उपाध्यक्ष सीएस अनिकेत टाटर, सचिव सीएस सुमित्रा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सीएस भूमिका बोहरा एवं सीएस पूनम वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सेमिनार के अतिथि वक्ता के रूप में शेयर समाधान लिमिटेड के सह-संस्थापक सीएस चंडालिया ने शेयर बाजार, आईपीओ और उससे जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान दो प्रमुख सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में आईसीएसआई अध्यक्ष पवन चांडक ने संस्थान की विभिन्न पहलों (ICSI Initiatives) का शुभारंभ करते हुए सदस्यों एवं छात्रों के लिए उपलब्ध योजनाओं की जानकारी दी। दूसरे सत्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कंपनी सेक्रेटरी कोर्स और इससे जुड़े लाभों पर प्रकाश डाला गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएस मनोज पुरबे, सीएस राहुल शर्मा और सीएस देवेंद्र वैष्णव भी उपस्थित रहे।
अंत में चेयरमैन सीएस देवेंद्र वैष्णव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेमिनार सदस्यों को बदलते कॉर्पोरेट कानूनों और नई व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।