जोधपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 560 मरीजों को मिला लाभ
मुस्लिम धोबी समाज एकता वेलफेयर सोसायटी एवं माई खदीजा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में
जोधपुर। मुस्लिम धोबी समाज एकता वेलफेयर सोसायटी एवं माई खदीजा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 15 फरवरी 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लॉट नं. 18ए, बिजलीघर रोड, कुष्ठ आश्रम के सामने, कबीर नगर, जोधपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
सोसायटी के अध्यक्ष जनाब अब्दुल मजीद ने बताया कि शिविर में कुल 560 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में डॉ. सौरभ कुबेरा, डॉ. इंशा खान, डॉ. मंजूर इलाही, डॉ. अब्दुल रब, डॉ. नसरूदीन ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। साथ ही अल्ताफ खान (कैम्प संयोजक), आसिफ मोदी (केमिस्ट) एवं इमरान खान (नर्सिंग स्टाफ) ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में शेख नीलगर धोबी समाज, जोधपुर के संरक्षक शकूर साहब, सदर अहसान दरबार साहब, चांद भाई, युसुफ चौधरी, दानिश फौजदार, इंतखाब आलम, नवाज भाई, समीर भाई सहित मेडिकल टीम एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत शॉल एवं साफा पहनाकर तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अंत में एकता वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष जनाब अब्दुल मजीद साहब ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए जनाब खलील अहमद, यासीन खान, राजू भाई मिस्त्री, राजू खान पेंटर, मुस्तद खोखर, सद्दाम एवं इंसाफ अली सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।