पुलवामा के शहीदों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखा गया

जोधपुर। प्रताप नगर स्थित ऋषि फिटनेस सेंटर परिसर में शनिवार को Pulwama attack में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखा तथा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक नौशाद अंसारी ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के Pulwama में हुए आतंकी हमले में Central Reserve Police Force (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि देश आज भी उन वीर सपूतों की शहादत को नमन करता है और उनकी कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीदों का बलिदान राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण का प्रतीक है।

अंसारी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाते हैं।

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के वैलेंटाइन डे के बजाय शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए और राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर रऊफ खान, मेहर पोकरण, दिलीप प्रजापत, दीपक चौहान, आसिफ अंसारी, जाकिर खान, भाविक परिहार, आबिद खान, पिंटू पालना, अनिल वैष्णव, चंचल नाथ, प्रिंस राजपुरोहित और नवीन कच्छवाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button