मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है : सत्तूसिंह भाटी

अंजुमन पब्लिक स्कूल में विदाई और सम्मान समारोह आयोजित

सोजत। मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है मेहनत करने वाला शख्स ही कामयाब होता है उक्त उद्गार अंजुमन पब्लिक स्कूल में आयोजित विदाई एवं सम्मान समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व खेल अधिकारी सत्तूसिंह भाटी ने व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होती बल्कि यह संस्कार अनुशासन और जीवन मूल्य का निर्माण भी करती है। कार्यक्रम का आगाज राष्ट्रगान से किया गया तत्पश्चात अतिथियों व भामाशाह का साफा व माला पहनाकर इस्तकबाल किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में फौजी अशोक सेन, बाबू खां मेहर, पार्षद नरेश बबलू, साबिर शाह, डॉ रशीद गौरी, मोहम्मद साकिर, ठेकेदार रिजवान खताई, नासिर सिलावट, शाहबाज खान आदि उपस्थित थे। बच्चों ने एक से बढ़कर एक कविता, गीत, सवाल-जवाब व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया जिसकी खूब सराहना की गई।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा होनहार विद्यार्थियों का मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इसी दौरान पार्षद नरेंद्र बबलू का केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम में पार्षद जमीलुर्रहमान कादरी, हारून खान, मोहम्मद खालिद सिद्दीकी, जावेद काजी, हाकम भाई, मकसूद शेख, आसिफ खान, यूनूस सिलावट सहित विद्यालय स्टाफ और गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का सरस संचालन मौलाना अब्दुल करीम निजामी ने किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button