18 कन्याओं का सावा लेखन सम्पन्न, 21 फरवरी को होगा भव्य सामूहिक विवाह

सोजत। सर्व हिन्दू समाज विवाह समिति सोजत के तत्वावधान में 18 जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं का सावा लेखन कार्यक्रम आज अपरोक्ष आश्रम सोजत में श्रद्धा और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। संतों एवं भामाशाहों के पावन सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में समाजबंधुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

समिति द्वारा आगामी 21 फरवरी 2026 को सामूहिक विवाह समारोह सोजत वाटिका, कृषि मंडी रोड सोजत में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी 18 जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाजों से विवाह सम्पन्न कराया जाएगा।

कार्यक्रम में संत महामंडलेश्वर श्री चेतन गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर आचार्य डॉ. श्री ओम जी महाराज, संत श्री पूर्णानंद जी महाराज, संत गौपुत्र श्री पुखराज जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। साथ ही भामाशाह अनोपसिंह लखावत, नारायलाल गुर्जर, कन्हैयालाल ओझा (उप प्रधान सोजत), ताराचंद सैनी (जिलाध्यक्ष माली समाज), नरपराज सोलंकी (अध्यक्ष घांची समाज), ओमप्रकाश मारु (अध्यक्ष सरगरा समाज), आशाराम बावरी, रूपाराम मेघवाल (सचिव मेघवाल समाज सोजत), चुन्नीलाल मेघवाल (जिला परिषद सदस्य), मानकचंद सोलंकी, अमराराम पंवार, धीरज नागोरा, प्रकाश पंवार, भंवरलाल परिहार, प्रभु रांगी, मांगीलाल बोस, भीकाराम पाटवा, देवेंद्र व्यास (अध्यक्ष बार एसोसिएशन), घेवर एडवोकेट, हरीश सीरवी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समिति के संयोजक नारायण लाल, उपाध्यक्ष मेहरसा राणावत, सचिव अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष मालाराम गोयल, किरण पन्नुसा, राजेंद्र सिंह, रवि मेवाड़ा, भंवरलाल सिनला, रतनलाल पन्नू, गिरधारी जयपाल एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संतों ने अपने उद्बोधन में कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में समरसता, सहयोग और संस्कारों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। समारोह में कन्याओं एवं उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट झलक रहा था।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button