जोधपुर में कौम मेड़ती सिलावटान का प्रतिभा सम्मान समारोह
10वीं-12वीं में उत्कृष्ट परिणाम लाने वाली 250 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
जोधपुर। कौम मेड़ती सिलावटान द्वारा समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को पांचवी रोड ईदगाह में भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में 250 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सदर अल्लहाज सलीम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में कौम मेड़ती सिलावटान के बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाली प्रतिभाओं को भी मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समाज की प्रतिभाओं का बढ़ाया मान
समाज के राहिल खान पुत्र मोहम्मद युनूस खान 99.50 प्रतिशत अंक लाने पर सदर अल्हाज सलीम चौहान 1000 रुपए व नौशाद खान 1000 रुपए, शाकीर खताई 1000 रुपए का नगद व प्रशस्ति व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में समाज की उन होनहार प्रतिभाओं का अभिनंदन किया गया, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन किया है। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और उच्च लक्ष्य के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। पुलिस विभाग में पदोन्नत रमजान खान, मुराद खान को भी सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
इस दौरान सदर अल्हाज सलीम चौहान, नायब सदर अब्दुल मतीन खताई, केशीयर मोहम्मद शाकिर खताई, सेकेट्री शाकिर चौहान, नायब सेकेट्री अब्दुल वाहिद खताई, मुनाफ चेरमैन, इक़बाल चेरमेन, जावेद चेरमेन, मन्नान चौहान, मन्नान चौहान, जलील सलाट, अत्ताउल्लाह चौहान, सदर अब्दुल अजीज बेलिम, कोषाध्यक्ष नौशाद खान सहित मारवाड़ मुस्लिम एज्युकेशन वेलेफैयर सोसायटी के तमाम पदाधिकारी, मारवाड हज वेलफेयर सोसायटी के सदर अल्लहाज सलीम चौहान, सचिव अब्दुल जब्बार, इकरामुदीन काजी, रसुल बक्स, अब्दुल सलाम, अब्दुल हनान, जाकिर हुसैन, सौयब, शाहनवाज खान, अब्दुल कय्युब लोदी आदि गणमान्य नागरिक मौजूद थे। मंच सफल संचालन अब्दुली जलील सलाट ने किया।