सीजीआईएफ के ग्लोबल अध्यक्ष सोसियो अनोपसिंह लखावत को मिलेगा ‘चारण रत्न’ सम्मान, सामूहिक विवाह आयोजन की जताई मंशा

सोजत। चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन (CGIF) के एमडी राजा भाई रुडाच ने कहा कि सामाजिक सरोकारों में सदैव अग्रणी रहकर शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण, जीव-जंतुओं की रक्षा, बालिका सशक्तिकरण तथा पीड़ित मानवता के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने वाले चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन के ग्लोबल अध्यक्ष सोसियो अनोपसिंह लखावत को शीघ्र ही *“चारण रत्न”* सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर ग्लोबल अध्यक्ष सोसियो अनोपसिंह लखावत ने कहा कि उनकी माताजी निहाल कंवर की प्रेरणा से उनकी यह इच्छा है कि चारण समाज में एक बार भव्य सामूहिक विवाह आयोजन किया जाए, जिसमें विवाह योग्य आयु के अधिकतम युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जा सके, ताकि समाज में एकता, सहयोग और सामाजिक समरसता को बल मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान रीजनल उपाध्यक्ष गंभीर दान, मनु भाई गढ़वी, प्रतापदान, सुरेश कविया, सिद्धार्थ चारण, अमर सिंह बारहठ, सुमन कविया, सुनयना हापावत, जनक कंवर, शशिबारहठ, मंजू लखावत, निधि लखावत, महिपाल सिंह, करणीसिंह, सरदार सिंह सांदू, प्रकाश सिंह लखावत सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

सभी उपस्थितजनों ने चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए ‘चारण रत्न’ सम्मान की घोषणा को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button