एसबीआई गुड़ा कलां शाखा से दुर्घटना बीमा के तहत नामिनी को 40 लाख रुपये का चेक प्रदान

गुड़ा कलां। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की गुड़ा कलां शाखा से जनरल सुरक्षा एवं भरोसा बीमा योजना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की गई। बैंक की ग्राहक गीता देवी की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु होने के बाद उनके नामित पति माल सिंह को 40 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।

यह चेक सोजत विधायिका शोभा चौहान एवं क्षेत्रीय कार्यालय के चीफ मैनेजर गौरव चौधरी के करकमलों से दिलाया गया। इस दौरान एसबीआई गुड़ा कलां शाखा के सीएम वीएएस गौरव चौधरी ने बीमा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार की योजनाएं ग्राहकों और उनके परिवारों को कठिन समय में आर्थिक संबल प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम में कन्हैयालाल ओझा (भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष), विवेक सिंह (ग्राम सेवक), सरपंच प्रतिनिधि खेतू सिंह, चंपालाल मेवाड़ा, भंवरलाल सेणचा सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर शाखा की ओर से अविनाश कोलोया, सुजाय दत्ता, अरविंद सोलंकी, राज राठौर, कुलदीप सोलंकी, अश्विनी चारण, अशोक राव सहित एसबीआई बैंक के अन्य ग्राहक उपस्थित रहे।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं बैंक अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि बैंक की बीमा योजनाएं आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और प्रत्येक खाताधारक को इस प्रकार की सुरक्षा योजनाओं से जुड़ना चाहिए, ताकि किसी भी अप्रत्याशित घटना की स्थिति में परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button