हजरत ख्वाजा अब्दुल लतीफ शाह चिश्ती की दरगाह पर चादर पेशकर अमन-चैन की दुआएं मांगी
जोधपुर। हजरत ख्वाजा अब्दुल लतीफ शाह चिश्ती (र.अ.) के उर्स मुबारक के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ओलाद-ए-गौसे-आज़म पीर सैय्यद मोइन अशरफ हजरत पीर हाजी मोहम्मद यूनुस साहब की ओर से जश्न-ए-चादर शरीफ का आयोजन श्रद्धा एवं अकीदत के साथ किया गया।
कार्यक्रम के तहत शाम 5.30 बजे महफिल-ए-कव्वाली का आयोजन हुआ, जिसके बाद ओलाद-ए-गौसे-आज़म पीर सैय्यद मोइन अशरफ जिलानी साहब द्वारा विशेष मेहमानों की दस्तारबंदी कर उनका स्वागत किया गया।
शाम 6 बजे निवास स्थान से चादर शरीफ का जुलूस रवाना होकर दरगाह हजरत ख्वाजा अब्दुल लतीफ शाह चिश्ती (र.अ.) पहुंचा, जहां अकीदतमंदों की मौजूदगी में चादर पेश की गई।
इस अवसर पर देश में अमन, चैन, भाईचारे और कौमी एकता की दुआएं मांगी गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं अकीदतमंद शामिल हुए।