इन्टरनेशनल कव्वाल चांद अफजल कादरी 20 दिसम्बर को सूफीयाना कलाम पेश करेंगे

हजरत रोशन अली शाह दुर्वेश का 128 वाँ उर्स 18 से 21 दिसम्बर तक

हजरत रोशन अली शाह दुर्वेश का 128 वाँ उर्स 18 से 21 दिसम्बर तक
जोधपुर। उदयमन्दिर आसन स्थित हजरत रोशन अली शाह दुर्वेश रहमतुल्लाह अलैय का 128 वां उर्स पूरे अहतराम के साथ रोशन अली दुर्वेश चौक में 18 से 21 दिसम्बर 2025 तक मनाया जायेगा। जिसमें शहर एवं आस-पास के जायरीन शिरकत करेंगे।
कमेटी के सचिव नईम मोहम्मद भाटी ने बताया की उर्स जेरे निगरानी सज्जादा नशीन हजरत पीर नजमुद्दीन सुलेमानी चिश्ती अल फारूकी की सरपरस्ती मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें । कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद रमजान कुरैशी (भूरजी) ने बताया कि इस चार रोजा उर्स में खिराजे अक़ीदत का कार्यक्रम 19 दिसम्बर को रखा जायेगा। इसके बाद हमेशा की तरह उर्स के पहले दिन झंडे की रस्म के साथ मीलाद शरीफ व तकरीर रखी जायेगी। 19 दिसम्बर चादर शरीफ अखाड़ा मय जुलूस तमाम मौजिज एवं दानिशता लोगो के साथ निकाला जायेगा। इसी दिन बाद नमाजे इशां के दो रोजा सूफी कव्वाली का आयोजन किया जायेगा जिसमें जोधपुर के कव्वाल कव्वाली पेश करेंगे। तथा दूसरे दिन 20 दिसम्बर को दिल्ली के मशहूर कव्वाल चांद अफजल कादरी अपनी सूफीयाना कव्वाली पेश करेंगे। जिसकी तैयारियां चल रही है। 21 दिसम्बर 2025 को बाद नमाजे अस्र कुल की रस्म अदा की जायेगी। साथ ही उर्स के पोस्टर विमोचन का कार्यक्रम भी शीघ्र किया जायेगा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button