सैय्यद अली मानशाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह (भाकर वाले बाबा) का 151वां उर्स सम्पन्न
जोधपुर। मोहल्ला लायकान लाइन के ऊपर स्थित चिल्ला शरीफ में सैय्यद अली मानशाह बाबा रह. अलैह (भाकर वाले पीर) का 151वां उर्स मुबारक बड़ी शानों-शौकत और के साथ मनाया गया। उर्स का समापन मंगलवार शाम रस्मे कुल और फातिहाखानी की अदायगी के साथ हुआ।
खादिम मोहम्मद रईस मिनाई चिश्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि उर्स का आयोजन जेरे सरपरस्ती पीर कारी अब्दुल वाहीद मिनाई चिश्ती सुलैमानी, तथा जेरे सदारत पीर अब्दुल रज्ज़ाक मिनाई चिश्ती सुलैमानी, पीर सैय्यद मोईन अशरफ जिलानी की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। उर्स के दौरान मंगलवार दोपहर 2 से 5 बजे तक महफ़िल-ए-कव्वाली का आयोजन हुआ, जिसमें पगड़ीबंद कव्वाल इरफान तुफैल एंड पार्टी ने सूफ़ियाना कलाम पेश कर समां बांध दिया। शाम 6 बजे रस्मे कुल और फातिहाखानी की गई, जिसके पश्चात आम लंगर का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि शहजाद खान विधायक प्रत्याशी, उपमहापौर करीम जॉनी, पार्षद जाफरान, लतीफ खान पठान, खादिम एवं मुतव्वली मोहम्मद इब्राहीम कादरी, नाइब खादिम मोहम्मद रईस मिनाई चिश्ती, रियाज खान मुल्लाजी, शाकिर खान पप्सा, आशिक खान मुन्ना, मुन्नालाल मुंदड़ा, समाजसेवी गुलाम मोहम्मद, शाहीद खान, अनीश भाई, इंसाफ भाई, लक्की भाई, कव्वाल नदीम अंदाज, समीर साउंड सहित दरगाह कमेटी के रमजान मिनाई, मोहम्मद एजाज खान, अब्बास खान, मोहम्मद ओसब, मोहम्मद तस्लीम, सदाम हुसैन सहित सभी मेम्बरान उपस्थित रहे। उर्स के अवसर जायरिनों के लिए कौमी एकता, आध्यात्मिक प्रेरणा और सामाजिक सद्भाव का संदेश लेकर आया।